1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: एलिये देमिरबाग को हराकर अगले दौर में सायना

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: एलिये देमिरबाग को हराकर अगले दौर में सायना

 Reported By: IANS
 Published : Jul 31, 2018 02:19 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 02:19 pm IST

सायना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपने अभियान का विजयी आगाज करते हुए मंगलवार को महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। 

साइना नेहवाल- India TV Hindi
साइना नेहवाल Image Source : PTI

नानजिंग। वर्ल्ड नम्बर-10 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपने अभियान का विजयी आगाज करते हुए मंगलवार को महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। सायना ने पहले दौर में तुर्की की एलिये देमिरबाग को मात दी। सायना ने वर्ल्ड नम्बर-72 देमिरबाग को 39 मिनट तक चले मैच में सीधे गेमों में 21-17, 21-8 से हराकर अगले दौर में कदम रख लिया है, जहां उनका सामना अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी और वर्ल्ड नम्बर-4 रत्चानोक इंतानोन से होगा। 

पुरुष युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। तरुण कोना-सौरभ शर्मा तथा एम.आर.अर्जुन-रामचंद्रन श्लोक की जोड़ी को अपने-अपने मुकाबलों में हारकर बाहर होना पड़ा। तरुण और सौरभ की जोड़ी को हांगकांग की ओआर चिन चुंग-तांग चुन मान की जोड़ी ने 20-22, 21-18, 17-21 से मात दी। 

मलेशिया की ओएनजी न्यू सिन और तेओ एई यी की जोड़ी ने अर्जुन और श्लोक की जोड़ी को 29 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-14, 21-15 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

इसके अलावा, मिश्रित युगल वर्ग में रोहन कपूर और कुहू गर्ग की जोड़ी को हारकर बाहर होना पड़ा। उन्हें दूसरे दौर में इंग्लैंड की क्रिस एडोक और गेब्रिएल एडोक की जोड़ी ने सीधे गेमों में 21-12, 21-12 से हराकर बाहर किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल