1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रिंग के बाहर भिड़े रेसलर सुशील कुमार और समर्थकों के ख़िलाफ़ केस दर्ज

रिंग के बाहर भिड़े रेसलर सुशील कुमार और समर्थकों के ख़िलाफ़ केस दर्ज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2017 10:48 am IST,  Updated : Dec 30, 2017 10:50 am IST

दिल्ली में कल शुक्रवार को एक मुकाबले के बाद मारपीट के सिलसिले में दो बार ओलिंपिक मैडल जीत चुके सुशील कुमार और उनके 4-5 सर्मथकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

सुशील कुमार- India TV Hindi
सुशील कुमार

नयी दिल्ली: दिल्ली में कल शुक्रवार को एक मुकाबले के बाद मारपीट के सिलसिले में दो बार ओलिंपिक मैडल जीत चुके सुशील कुमार और उनके 4-5 सर्मथकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. रेसलर प्रवीण राणा के भाई नवीन राणा ने सुशील कुमार और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ शिकायत की थी. 

आप को बता दें के डी जाधव स्टेडियम में प्रवीण राणा और सुशील कुमार कुमार के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई थी. ईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत केस दर्ज किया गया है. अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ. पुलिस सीसीटीवी की जाँच कर रही है.

दो नामी पहलवानों के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए और दोनों गुटों के बीच जमकर मुक्के बरसे। दोनों गुटों के पहलवानों ने एक-दूसरे पर जमकर मुक्के बरसाए। यह पूरा दृश्य मीडिया के कैमरे में कैद हो गया। दोनों गुटों के बीच हाथापाई की यह घटना राजधानी स्थित केडी जाधव स्टेडियम में हुई। हलांकि हाथापाई की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल