1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सीजीएफ को भरोसा, 2022 में होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन

सीजीएफ को भरोसा, 2022 में होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2021 05:56 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 05:56 pm IST

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को भरोसा है कि 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल अगले साल कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किये जायेंगे।

सीजीएफ को भरोसा, 2022 में...- India TV Hindi
सीजीएफ को भरोसा, 2022 में होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन Image Source : GETTY

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को भरोसा है कि मेजबान शहर के परिषद नेता के ब्रिटेन में कोविड-19 मामलों के बढ़ने से संशय व्यक्त करने के बावजूद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल अगले साल कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किये जायेंगे।

पुजारा ने बताया, इस कारण गाबा में शरीर पर बाउंसर गेंद खाने के अलावा नहीं था कोई चारा

राष्ट्रमंडल खेलों में अभी 18 महीने का समय बचा है और बर्मिंघम शहर परिषद के नेता इयान वार्ड ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के आने से हुई चिंताओं के बीच ‘हम निश्चित नहीं हो सकते’ कि ये खेल हो पायेंगे। समीप के ही शहर वालसाल के परिषद नेता माइक बर्ड ने भी खेलों के आयोजन को लेकर चिंता व्यक्त की थी और आकस्मिक योजना की मांग की थी। लेकिन सीजीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवम्बर्ग ने कहा कि 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 में होने वाले खेलों को कोई खतरा नहीं है।

भारत लौटने पर बोले रिषभ पंत, 'धोनी से तुलना नहीं बल्कि खुद का बनाना चाहता हूँ नाम'

ग्रेवम्बर्ग ने पीटीआई को दिये बयान में कहा, ‘‘सीजीएफ को भरोसा है कि सीजीएफ 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा और ब्रिटेन में कोविड-19 महामारी से उबरने की प्रक्रिया में ये अहम भूमिका अदा करेंगे। ’’ उन्होंने कहा कि खेलों के उद्घाटन समारोह के शुरू होने में अभी 18 से ज्यादा महीने का समय है जिसके लिये सभी स्तर पर सरकार, गैर सरकारी संगठनों और टूर्नामेंट के अन्य बड़े अधिकारियों के साथ काम करते हुए परिस्थितियों पर निगरानी जारी रखी जायेगी और वैश्विक स्थितियों के अनुकूल ही काम किया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल