1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Champions League : रोनाल्डो की युवेंटस ने मेसी की बार्सीलोना को 3-0 से हराया

Champions League : रोनाल्डो की युवेंटस ने मेसी की बार्सीलोना को 3-0 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 12:50 pm IST

पिछले सात साल में घरेलू मैदान पर बार्सीलोना की यह पहली हार है। रोनाल्डो ने दोनों गोल पेनल्टी कार्नर पर किये जबकि तीसरा गोल वेस्टन मैकेनी ने दागा।

Cristiano Ronaldo and Lionel Messi- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo and Lionel Messi Image Source : GETTY IMAGES

बार्सीलोना| इस दौर में फुटबॉल के दो सबसे बड़े सितारों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के मुकाबले में रोनाल्डो का पलड़ा भारी रहा और उनके दो गोल की मदद से युवेंटर ने चैम्पियंस लीग में बार्सीलोना को 3-0 से हरा दिया। 

पिछले सात साल में घरेलू मैदान पर बार्सीलोना की यह पहली हार है। रोनाल्डो ने दोनों गोल पेनल्टी कार्नर पर किये जबकि तीसरा गोल वेस्टन मैकेनी ने दागा। मेस्सी और रोनाल्डो ने एक हाथ से एक दूसरे को गले लगाया और मैच शुरू होने से पहले कुछ देर आपस में बात की।

कोरोना महामारी के कारण मैच दर्शकों के बिना खेला गया। 

IND vs AUS : इस खिलाड़ी को अपना मैन ऑफ द अवार्ड देना चाहते थे हार्दिक पांड्या 

रोनाल्डो और मेस्सी का आखिरी बार सामना 2018 में हुआ था जब रोनाल्डो रीयाल मैड्रिड के लिये खेलते थे। दोनों टीमें नॉकआउट में पहले ही पहुंच चुकी है। दोनों के 15 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर युवेंटस ग्रुप जी में शीर्ष पर है। 

AUS vs IND : हार्दिक पंड्या ने टी नटराजन को बताया मैन ऑफ द सीरीज का असली हकदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल