1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत के हरमनप्रीत सिंह चुने गए सबसे अच्छे युवा खिलाड़ी

चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत के हरमनप्रीत सिंह चुने गए सबसे अच्छे युवा खिलाड़ी

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2016 01:45 pm IST,  Updated : Jun 18, 2016 01:45 pm IST

लंदन: भारत के हरमनप्रीत सिंह को शुक्रवार को यहां समाप्त चैम्पियंस ट्रॉफी-2016 का सबसे अच्छा युवा खिलाड़ी चुना गया। हरमनप्रीत ने फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शूटआउट में गोल किया। यह भारत की ओर से

Harmanpreet Singh- India TV Hindi
Harmanpreet Singh

लंदन: भारत के हरमनप्रीत सिंह को शुक्रवार को यहां समाप्त चैम्पियंस ट्रॉफी-2016 का सबसे अच्छा युवा खिलाड़ी चुना गया। हरमनप्रीत ने फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शूटआउट में गोल किया। यह भारत की ओर से किया गया एकमात्र गोल रहा। भारत यह मैच 1-3 से हार गया। उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

हरनमप्रीत ने पूरे टूर्नामेंट में दो गोल किए। एक गोल पेनाल्टी स्ट्रोक और एक पेनाल्टी कार्नर पर किया गया।

भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल मंदीप सिंह ने किए। मंदीप ने तीन गोल किए और तीनो फील्ड गोल हैं। इसके अलावा वीआर रघुनाथ ने दो गोल किए।

सबसे अधिक गोल का रिकार्ड जर्मनी के मार्को मिल्टकाउ के नाम रहा। मिल्टकाउ ने चार गोल किए।

जर्मनी के टोबाएस हाउके को टूर्नामेंट का सबसे अच्छा खिलाड़ी चुना गया जबकि ब्रिटेन के जार्ज पिनर सबसे अच्छा गोलकीपर रहे।

छह टीमों में से आस्ट्रेलिया ने पहला, भारत ने दूसरा, जर्मनी ने तीसरा, ब्रिटेन ने चौथा, बेल्जियम ने पांचवां और दक्षिण कोरिया ने छठा स्थान हासिल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल