1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग में चेल्सी ने क्रिस्टल पैलेस को 4-0 से हराया

प्रीमियर लीग में चेल्सी ने क्रिस्टल पैलेस को 4-0 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Oct 04, 2020 05:29 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 05:29 pm IST

इस जीत के बाद चेल्सी की टीम चार मैचों में सात अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है

Chelsea, Crystal, Premier League, Sports, football- India TV Hindi
Sports Image Source : GETTY IMAGES

जॉर्गिन्हो के दो गोलों की मदद से चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 2020-2021 सीजन के मैच में क्रिस्टल पैलेस को 4-0 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में चेल्सी के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे बेन चिल्वेल ने 50वें, जोउमा ने 66वें और जॉर्गिन्हो ने 78वें तथा 82वें मिनट में गोल किए। जॉर्गिन्हो ने अपने दोनों गोल पेनाल्टी पर किए।

इसके साथ ही चिल्वेल तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने चेल्सी के लिए प्रीमियर लीग के अपने पदार्पण मैच में गोल और असिस्ट किया है। 

लिसेस्टी सिटी से चेल्सी में आए चिल्वेल प्रीमियर लीग में अपना 100वां मैच खेल रहे थे।

इस जीत के बाद चेल्सी की टीम चार मैचों में सात अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है जबकि क्रिस्टल पैलेस चार मैचों में छह अंकों के साथ नौवें नंबर पर खिसक गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल