1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चाइना ओपन : पारूपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत चाइना ओपन से बाहर

चाइना ओपन : पारूपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत चाइना ओपन से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 03:26 pm IST

प्रणीत ने डेनमार्क के चौथे वरीय एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ एक घंटे 24 मिनट तक चुनौती पेश की लेकिन 11वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय को 20-22 22-20 21-16 से हार का मुंह देखना पड़ा। 

पारूपल्ली कश्यप, चाइना ओपन- India TV Hindi
भारतीय बैडमिंटन स्टार पारूपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत दोनों गुरूवार को यहां चाइना ओपन की पुरूष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर से बाहर हो गये। Image Source : TWITTER PHOTO

फुझोउ। भारतीय बैडमिंटन स्टार पारूपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत दोनों गुरूवार को यहां चाइना ओपन की पुरूष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर से बाहर हो गये। प्रणीत ने डेनमार्क के चौथे वरीय एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ एक घंटे 24 मिनट तक चुनौती पेश की लेकिन 11वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय को 20-22 22-20 21-16 से हार का मुंह देखना पड़ा। 

इससे पहले कश्यप डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से सीधे गेम में हारकर बाहर हुए। विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज कश्यप को सातवीं वरीयता प्राप्त एक्सेलसेन ने महज 43 मिनट में 21-13, 21-19 से हराया। इस साल कश्यप दूसरी बार एक्सेलसेन से हारे हैं। उन्हें मार्च में इंडिया ओपन में भी इसी प्रतिद्वंद्वी ने हराया था।

पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप इंडिया ओपन और कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। सत्विसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी का सफर भी समाप्त हो गया।

गैरवरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया के सियो सेयुंग जाए और चाये युजुंग की पांचवीं वरीय जोड़ी से 21-23 16-21 से पराजय मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल