1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्लब ग्वांग्झू ने बताया, जून के अंत तक शुरू हो सकता है होगी चीन सुपर लीग

क्लब ग्वांग्झू ने बताया, जून के अंत तक शुरू हो सकता है होगी चीन सुपर लीग

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2020 10:31 am IST,  Updated : Apr 20, 2020 10:31 am IST

सीएसएल 22 फरवरी को शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे निलंबित कर दिया गया। दिसंबर में चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस संक्रमण इसके बाद दुनिया भर में फैल गया।

Football, china, coronavirus, Covid-19- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुई चीन सुपर लीग (सीएसएल) का सत्र जून के अंत या जुलाई की शरुआत में शुरू किया जा सकता है। फुटबॉल क्लब ग्वांग्झू आर एंड एफ के अध्यक्ष हुआंग शेंगहुआ ने यह जानकारी दी। 

यूरोप सहित दुनिया भर की स्थगित लीगों की नजरें सीएसएल पर टिकी हैं क्योंकि वे देखना चाहते हैं कि लीग को दोबारा शुरू करने में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- लिस्बन के कोच ने छेत्री से कहा था, तुम शीर्ष टीम के लायक नहीं हो, ‘बी’ टीम में चले जाओ

सीएसएल 22 फरवरी को शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे निलंबित कर दिया गया। दिसंबर में चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस संक्रमण इसके बाद दुनिया भर में फैल गया। चीन की मीडिया ने शेंगहुआ के हवाले से कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति के विश्लेषण के आधार पर नया सत्र जून के अंत में या जुलाई की शुरुआत में शुरू हो सकता है।’’ 

शेंगहुआ ने कहा कि पूरे सत्र का आयोजन किया जा सकता है जिसमें प्रत्येक टीम पूरे 30 मैच खेलेगी। मीडिया में आई खबरों में हालांकि यह संकेत नहीं दिए गए हैं कि चीन फुटबाल संघ से इस संबंध में औपचारिक घोषणा की उम्मीद है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल