1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आई लीग : सुदेवा एफसी को हराकर शीर्ष पर मजबूत हुआ चर्चिल ब्रदर्स

आई लीग : सुदेवा एफसी को हराकर शीर्ष पर मजबूत हुआ चर्चिल ब्रदर्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 04:58 pm IST

चर्चिल ब्रदर्स ने सुदेवा दिल्ली एफसी को 2-0 से हराकर हीरो आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता की तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत कर लिया। 

आई लीग : सुदेवा एफसी को...- India TV Hindi
आई लीग : सुदेवा एफसी को हराकर शीर्ष पर मजबूत हुआ चर्चिल ब्रदर्स Image Source : TWITTER/HERO I-LEAGUE

कोलकाता। चर्चिल ब्रदर्स ने सोमवार को यहां पदार्पण कर रहे सुदेवा दिल्ली एफसी को 2-0 से हराकर हीरो आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता की तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत कर लिया। इस जीत की बदौलत चर्चिल ब्रदर्स की टीम ने दूसरे स्थान पर चल रही टीआरएयू एफसी पर चार अंक की बढ़त बना ली है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में शाकिब की धमाकेदार वापसी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर

मैच में ज्यादातर समय फर्नांडो वारेला की टीम का दबदबा रहा और चर्चिल ब्रदर्स ने पहले हाफ में दो गोल कर बढ़त बना ली थी जो अंत तक कायम रही। चर्चिल ब्रदर्स के लिये लुका माजसेन ने 19वें मिनट और ब्रायस मिरांडा ने 36वें मिनट में गोल दागे। इससे क्लब ने सत्र की तीसरी जीत हासिल की।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल