1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉन्मेबोल विश्व कप क्वालीफायर्स की सितंबर में होगी शुरुआत, फीफा ने दी मंजूरी

कॉन्मेबोल विश्व कप क्वालीफायर्स की सितंबर में होगी शुरुआत, फीफा ने दी मंजूरी

 Edited By: IANS
 Published : Jun 26, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 06:13 pm IST

फीफा ने बयान में कहा कि अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ मार्च से जून 2022 तक स्थगित कर दिए गए थे।

Combobol, World Cup qualifiers, September, FIFA - India TV Hindi
FIFA  Image Source : GETTY IMAGES

फीफा की परिषद ने दक्षिण अमेरिका फुटबॉल परिसंघ (कॉन्मेबोल) के 2022 विश्व कप क्वालीफायर्स को सितंबर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। फीफा ने हालांकि अपने बयान में कहा है कि सितंबर में शुरुआत कोविड-19 की स्थिति पर और यातायात संबंधी पाबंदियों पर निर्भर है और वह स्थिति पर लगातार नजर रखेगी।

फीफा ने बयान में कहा कि अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ मार्च से जून 2022 तक स्थगित कर दिए गए थे।

मार्च में यह क्वालीफायर्स होने थे लेकिन तय तारीख से एक दिन पहले ही इन्हें कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया था। कॉन्मेबोल को उम्मीद थी कि सितंबर में यह क्वालीफायर्स दोबारा शुरू होंगे।

फीफा की परिषद ने पूरे अरब में 2021 में होने वाले टूर्नामेंट को भी मंजूरी दे दी है। यह एक आमंत्रण टूर्नामेंट है जिसमें अरब देश, अफ्रीका और एशिया की राष्ट्रीय टीमों को हिस्सा लेना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल