1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ग्रीनवुड की रूनी और रोनाल्डो से तुलना सही नहीं : ओले

ग्रीनवुड की रूनी और रोनाल्डो से तुलना सही नहीं : ओले

 Reported By: IANS
 Published : Jul 05, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 05:31 pm IST

इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनजेर ओले गनर सोल्सजाएर ने युवा खिलाड़ी मेसन ग्रीनवुड की तारीफ की है।

Comparison of Greenwood with Rooney and Ronaldo is not...- India TV Hindi
Comparison of Greenwood with Rooney and Ronaldo is not right: Ole Image Source : AP

मैनचेस्टर| इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनजेर ओले गनर सोल्सजाएर ने युवा खिलाड़ी मेसन ग्रीनवुड की तारीफ की है। 18 साल के इस युवा खिलाड़ी ने बोर्नमाउथ के खिलाफ खेले गए मैच में दो गोल करते हुए टीम को 5-2 से जीत दिलना में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद शनिवार को मैनजेर ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने वाएने रूनी को भी इसी उम्र में देखा था जिसमें ग्रीनवुड हैं। ग्रीनवुड एक विशेषज्ञ फिनिशर और गोल स्कोरर हैं। वह जानते हैं कि मैदान पर उन्हें गेंद से क्या करना है।" सोल्सजाएर ने कहा है कि ग्रीनवुड की तुलना रूनी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से करना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा, "अगर वह निशाना लगाते हैं तो गोल करते हैं। वह समय के साथ बेहतर हो जाएंगे और उनके सामान्य खेल में सुधार हुआ है। मैं उनकी तुलना रूनी और रोनाल्डो से नहीं करूंगा, यह सही भी नहीं है और वह अपना करियर खुद बनाएंगे। वह अपने हिसाब से चीजें करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल