1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रजत चौहान फाइनल मेंचम्पिया ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

रजत चौहान फाइनल मेंचम्पिया ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2015 07:05 am IST,  Updated : Jul 31, 2015 07:07 am IST

कोपेनहेगेन: मंगल सिंह चम्पिया ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में आज भारत के लिये व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल किया जबकि रजत चौहान और लक्षमीरानी माझी क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल करने की दौड़ में शामिल

रजत चौहान फाइनल...- India TV Hindi
रजत चौहान फाइनल मेंचम्पिया ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

कोपेनहेगेन: मंगल सिंह चम्पिया ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में आज भारत के लिये व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल किया जबकि रजत चौहान और लक्षमीरानी माझी क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल करने की दौड़ में शामिल हो गये।

पूर्व ओलंपियन 31 वर्षीय माझी ने स्पेन के एंटोनियो फर्नाडिस को 6-2 से हराकर पुरूषों के रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर रियो ओलंपिक के लिये व्यक्तिगत कोटा हासिल किया।

भारत ने विश्व चैंपियनशिप में इसके साथ ही महिला वर्ग में भी टीम कोटा हासिल किया था।

चम्पिया हालांकि पदक की दौड़ में शामिल नहीं हो पाये। वह वेनेजुएला के इलियास मलावे से 4-6 से हार गये। बीजिंग ओलंपिक 2008 में भाग लेने वाले चम्पिया 2-4 से आगे थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये और उन्हें अंतिम आठ से बाहर होना पड़ा।

इससे पहले चौहान ने कंपाउंड वर्ग में फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिये पदक पक्का किया जबकि लक्ष्मीरानी माझी महिलाओं के रिकर्व में कांस्य पदक के लिये प्लेआफ में खेलेगी।

रजत ने सेमीफाइनल में कोलंबिया के कैमिलो कारडोना को 143-138 से हराया। उनका अगला मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी स्टीफन हेनसन से होगा। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। उन्होंने अंतिम सोलह में शूट आफ में आस्ट्रेलिया के राबर्ट टिम्स को शूटआफ में हराया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने केविन टाटारिन को 146-143 से पराजित किया।

लक्ष्मीरानी ने भारत की एक और पदक जीतने की उम्मीदें जगा दी है। वह महिला रिकर्व के व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक प्ले आफ मुकाबला खेलेंगी जिसमें उनका सामना कोरिया की मिसुन चोइ से होगा।

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी के दिन के पहले मैच में बाहर होने के बाद लक्ष्मीरानी ने भारतीय उम्मीदें जीवंत रखी। उन्होंने चौथे दौर में जार्जिया की क्रिस्टीन सेबुआ को हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको अलेजांद्रा वेलेंसिया को शूट आफ में 9-8 से पराजित किया।

ताइपै की शीर्ष वरीय प्राप्त शी चिया लिन ने हालांकि लक्ष्मीरानी की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कड़े मुकाबले में 6-4 से जीत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल