1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पंकज आडवाणी ने जीता सीनियर राष्ट्रीय स्नूकर खिताब

पंकज आडवाणी ने जीता सीनियर राष्ट्रीय स्नूकर खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2019 08:30 am IST,  Updated : Feb 11, 2019 08:30 am IST

आडवाणी ने कहा कि उन्होंने खिताबी मुकाबले में रावत के खिलाफ शुरूआत से ही आक्रामक रणनीति अपनायी जिसका उन्हें फायदा मिला। 

पंकज आडवाणी ने जीता...- India TV Hindi
पंकज आडवाणी ने जीता सीनियर राष्ट्रीय स्नूकर खिताब  Image Source : PTI IMAGE

इंदौर: शीर्ष भारतीय क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रविवार को यहां लक्ष्मण रावत को 6-0 से पराजित कर 86वीं सीनियर स्नूकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।आडवाणी ने 70-36, 91-22, 66-06, 65-51,77-49, 59-18 से फाइनल जीता।

राष्ट्रीय विजेता बनने के बाद आडवाणी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने खिताबी मुकाबले में रावत के खिलाफ शुरूआत से ही आक्रामक रणनीति अपनायी जिसका उन्हें फायदा मिला। 

उन्होंने कहा, "मैं और रावत अन्य स्पर्धाओं में पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। लिहाजा मैं उनकी शैली से परिचित था।" 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल