1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 : नेमार ने सोशल डिस्टेनसिंग नियम के उल्लंघन की बात नकारी

कोविड-19 : नेमार ने सोशल डिस्टेनसिंग नियम के उल्लंघन की बात नकारी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 30, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 01:55 pm IST

फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले नेमार ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के उल्लंघन की बात को नकारा है। 

Covid-19: Neymar refuses to violate social distancing rules - India TV Hindi
Covid-19: Neymar refuses to violate social distancing rules  Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो। फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले नेमार ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के उल्लंघन की बात को नकारा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर मांगराटिब की फोटो पोस्ट की थी जिसमें वे कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद नेमार की काफी आलोचना की गई थी।

नेमार के मैनेजमेंट ग्रुप ने एक बयान जारी कर कहा, "नेमार जूनियर का जो फोटो है उसमें वे उन लोगों के साथ हैं जो पेरिस से ब्राजील आ रहे थे और उन्हें एकांतवास में रखा गया था।"

बयान के मुताबिक, "नेमार ने अपना घर खोल रखा है, ताकि वे लोग अपने परिवार से मिलने से पहले 14 दिन यहां बिता सकें। यह घर एकांतवास के नियमों का पालन करता है और पूरी तरह से अलग-थलग है।"

कोरोनावायरस के कारण पीसीएजी ने नेमार को अपने देश लौटने की इजाजत दे दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल