1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दुष्कर्म के आरोप के बावजूद खेलेंगे रोनाल्डो: जुवेंतस कोच

दुष्कर्म के आरोप के बावजूद खेलेंगे रोनाल्डो: जुवेंतस कोच

 Reported By: IANS
 Published : Oct 19, 2018 10:05 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 10:05 pm IST

इटली के क्लब जुवेंतस के मुख्य कोच मस्सिमिलिआनो एलेग्री का कहना कि करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुष्कर्म के आरोप में जांच का सामना करने के बावजूद टीम के लिए खेलेंगे।

दुष्कर्म के आरोप के बावजूद खेलेंगे रोनाल्डो: जुवेंतस कोच- India TV Hindi
दुष्कर्म के आरोप के बावजूद खेलेंगे रोनाल्डो: जुवेंतस कोच Image Source : GETTY IMAGES

तुरिन। इटली के क्लब जुवेंतस के मुख्य कोच मस्सिमिलिआनो एलेग्री का कहना कि करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुष्कर्म के आरोप में जांच का सामना करने के बावजूद टीम के लिए खेलेंगे। 'ईएसपीएन' ने एलेग्री के हवाले से बताया, "वह बहुत शांत हैं और काम कर रहे हैं। मैं उन चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता जिसका मुझसे वास्ता नहीं क्योंकि यह व्यक्तिगत मुद्दे हैं।"

एलेग्री ने कहा, "वह यहां पर बहुत विनम्रता के साथ आए हैं और अच्छी तरह से घुलमिल चुके हैं। वह गोल भी कर रहे हैं और यह काम वह बहुत अच्छे से करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने महत्वपूर्ण असिस्ट भी किए हैं।"

रोनाल्डो पर लास वेगस में आपराधिक जांच चल रही है जिसमें उन पर दुष्कर्म के आरोप हैं। पुलिस ने 2009 के मामले को दोबारा शुरू किया है। हालांकि, रोनाल्डो ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल