मेड्रिड: रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो शनिवार को ला लीगा में रायो वालेंसियो के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे। रोनाल्डो को दाहिनी जांघ की मांस-पेशियों में खिंचाव की शिकायत है, जिसके कारण वह रियल के साथ शनिवार के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।
रोनाल्डो के एमआरआई जांच से पता चला है कि मांस-पेशियों में हल्का खिंचाव है और इसी कारण उन्हें वालेंसिया के खिलाफ मुकाबले में रियल के साथ शामिल नहीं होने दिया जा रहा है, लेकिन वह मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले यूरोपीयन चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल मुकाबले में शामिल रहेंगे।
रियल ने अपने एक बयान में कहा, "सानिटास ला मोरालेजा यूनिवर्सिटी अस्पताल में हुई जांच के बाद पता चला है कि रोनाल्डो के दाहिनी जांघ की मांस-पेशियों में खिंचाव है। उनके सुधार पर पूरी नजर रखी जाएगी।"