1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रजत पदक विजेता रवि दहिया को देखने को लिए उमड़ी भीड़, हुआ जोरदार स्वागत

रजत पदक विजेता रवि दहिया को देखने को लिए उमड़ी भीड़, हुआ जोरदार स्वागत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2021 08:13 pm IST,  Updated : Aug 09, 2021 08:13 pm IST

रवि के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने हमें आप पर गर्व है और भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्हें लोगों ने फूल के गुलदस्ते दिए।  

Crowds gathered to see silver medalist Ravi Dahiya, received a warm welcome- India TV Hindi
Crowds gathered to see silver medalist Ravi Dahiya, received a warm welcome Image Source : PTI

नई दिल्ली। पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया का टोक्यो से यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रवि अन्य भारतीय ओलंपिक दल के सदस्यों के साथ इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचे। टोक्यो ओलंपिक में सात पदक हासिल करने वालों का अशोका होटल में सम्मान होगा।

रवि के कई प्रशंसक भारतीय झंडे के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे और इन्होंने भारतीय पहलवान का स्वागत किया।

प्रशंसकों में भारी मात्रा में रवि के गांव हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहिरी गांव से आए थे और ये सभी पहलवान की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे।

एयरपोर्ट पर बैंड बाजों के साथ लोग आए और इन्होंने विभिन्न गाने बजाए।

रवि के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने हमें आप पर गर्व है और भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्हें लोगों ने फूल के गुलदस्ते दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल