1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली ने बेंगलुरू बुल्स को एक अंक से हराया

प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली ने बेंगलुरू बुल्स को एक अंक से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2018 07:37 am IST,  Updated : Dec 06, 2018 08:59 am IST

त्यागराज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने बेंगलुरू को 32-31 से मात दी।

प्रो कबड्डी लीग: दबंग...- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली ने बेंगलुरू बुल्स को एक अंक से हराया

नई दिल्ली: मेजबान दंबग दिल्ली ने बुधवार को प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में बेंगलुरू बुल्स को एक अंक के अंतर से हरा दिया। त्यागराज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने बेंगलुरू को 32-31 से मात दी। दिल्ली ने मैच की शुरुआत से ही अच्छा खेल खेला और अधिकतर समय बेंगलुरू को पीछे ही रखा। 10वें मिनट तक उसने बेंगलुरू पर 10-6 की बढ़त ले ली थी। बेंगलुरू पहले हाफ में मेजबान टीम की बराबरी नहीं कर पाई और दिल्ली दूसरे हाफ में 14-10 के स्कोर के साथ गई। 

बेंगलुरू ने दूसरे हाफ में अंकों के अंतर को पाटने की तमाम कोशिश की लेकिन दिल्ली ने 30वें मिनट 27-18 की बढ़त ले ली। अंत में बेंगलुरू ने कुछ अंक बटोरे और 36वें मिनट तक स्कोर 25-31 कर लिया। 

दिल्ली ने रोहित कुमार की रेड को असफल करते हुए स्कोर 32-25 किया। यहां से बेंगलुरू ने लगातार छह अंक लेकर दिल्ली को परेशानी में डाल दिया। हालांकि आखिरी रेड दिल्ली के हिस्से आई और मिराज शेख ने इस पर सिर्फ समय निकालते हुए अपनी टीम को एक अंक के मामूली अंतर से जीत दिलाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल