1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. श्रीधर, देबोराह ने जीती सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन

श्रीधर, देबोराह ने जीती सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2018 12:45 pm IST,  Updated : Oct 07, 2018 12:45 pm IST

 सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन के दूसरे सीजन में रविवार को श्रीधर सवानौर और देबोराह होराल्ड ने खिताबी जीत हासिल की। 

देबोराह होराल्ड - India TV Hindi
देबोराह होराल्ड 

नई दिल्ली: सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन के दूसरे सीजन में रविवार को श्रीधर सवानौर और देबोराह होराल्ड ने खिताबी जीत हासिल की। राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई इस साइक्लोथॉन में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। 

श्रीधर ने पुरुषों की 50 किलोमीटर एलीट वर्ग और देबोराह ने महिलाओं की 40 किलोमीटर एलीट वर्ग में जीत हासिल की। 

पुरुषों की 50 किलोमीटर एलीट वर्ग में मंजीत सिंह ने श्रीधर के बाद दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं कृष्ण नायाकोडी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

भारतीय साइकलिस्ट सोनाली चानू ने महिलाओं की 40 किलोमीटर एलीट वर्ग में देबोराह के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं स्वास्ति सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल