1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दीपिका कुमारी ने विश्व कप में विश्व रिकार्ड की बराबरी की

दीपिका कुमारी ने विश्व कप में विश्व रिकार्ड की बराबरी की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 27, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Apr 27, 2016 07:59 pm IST

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में बुधवार को यहां मिश्रित युगल के कांस्य पदक प्ले ऑफ में मदद करने से पहले महिला रिकर्व स्पर्धा में विश्व रिकार्ड की बराबरी की।

deepika kumari- India TV Hindi
deepika kumari

शंघाई: भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में बुधवार को यहां मिश्रित युगल के कांस्य पदक प्ले ऑफ में मदद करने से पहले महिला रिकर्व स्पर्धा में विश्व रिकार्ड की बराबरी की।

दुनिया की पूर्व नंबर एक और राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज ने 72 तीरों के रैंकिंग राउंड में 686 अंक जुटाकर लंदन ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी कोरिया की कि बो बाई की उपलब्धि की बराबरी की।

कि बो बाई ने लंदन 2012 ओलंपिक में व्यक्तिगत और टीम प्रतिस्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते थे, उन्होंने 2015 में ग्वांग्झू में क्वालीफिकेशन में साथी कोरियाई पार्क सुंग हुन के 11 साल पुराने 682 अंक के विश्व रिकार्ड को तोड़ा था।

दीपिका ने पहले हाफ में 346 अंक जुटाकर रेंज में सनसनी फैला दी, उन्होंने इस कोरियाई के रिकार्ड को तोड़ने के लिए महज 341 अंक चाहिए थे, लेकिन अंत में दो बार नौ अंक से वह इसे नहीं तोड़ सकी।

शीर्ष वरीय दीपिका अब सीधे अंतिम 32 का तीसरे दौर का मुकाबला खेलेंगी जबकि उनकी साथी लक्ष्मीरानी माझी और रिमिल बुरूली (75) पहले राउंड से शुरूआत करेंगी। महिला टीम चौथी रैंकिंग की टीम है।

दीपिका का प्रयास भारत को मिश्रित जोड़ी में शीर्ष रैंकिंग दिलाने में सफल रहा, उन्होंने 12वीं रैंकिंग के अतनु दास (671 अंक) के साथ जोड़ी बनाकर तुर्की को आठ के पहले दौर में   5.3 से शिकस्त दी।

सेमीफाइनल में यह जोड़ी चीनी ताइपे से 3.5 से हार गई और अब कांस्य पदक के प्ले आफ में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कोरियाई जोड़ी से होगा। कोरिया को दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी रैंकिंग के अमेरिका से 0.6 से हार गई।

पुरूष रिकर्व क्वालीफिकेशन अतनु दास, जयंत तालुकदार और मंगल सिंह चम्पिया टीम को तीसरा स्थान दिलाकर शीर्ष 20 में शामिल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल