1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेल पोट्रो ने शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

डेल पोट्रो ने शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2017 08:29 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 08:29 pm IST

अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने गुरुवार को जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात देते हुए शंघाई रोलेक्स मास्टर्स के क्वार्टफाइनल में जगह बना ली है।

Del Potro- India TV Hindi
Del Potro

शंघाई: अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने गुरुवार को जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात देते हुए शंघाई रोलेक्स मास्टर्स के क्वार्टफाइनल में जगह बना ली है। पोट्रो ने ज्वेरेव को 3-6, 7-6(5), 6-4 से मात दी। 20 साल के ज्वेरेव की सर्विस को निर्णायक तीसरे सेट में पोट्रो ने तोड़ते हुए स्कोर 2-2 से बराबर किया तो वह अपना आपा खो बैठे और अपना रैकेट जमीन पर मार दिया।

पोट्रो ने कहा, "मैच के पहले गेम में मैं अच्छा नहीं खेला न ही अच्छी सर्विस की, लेकिन जब मैंने टीवी पर आंकड़े देखे तब देखा कि मैं ज्यादा अंक जीत रहा था लेकिन अंत में मैं सेट हार गया। मैंने अपने आप से कहा कि ठीक है तुम अच्छा खेल रहे हो। आपको बस कोशिश करनी है। मैंने दूसरे और तीसरे सेट में यही किया।"

ज्वेरेव ने पहले ही एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह बना ली है। अगले दौर में पोट्रो अमेरिका के जॉन इश्नेर और सर्बिया के विक्टर त्रोइस्की के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल