1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कबड्ड़ी टीम 'दिल्ली दबंग' ने किया नई जर्सी का अनावरण

कबड्ड़ी टीम 'दिल्ली दबंग' ने किया नई जर्सी का अनावरण

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2016 09:28 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 09:29 pm IST

प्रो कबड्डी लीग फ्रेंचाइजी टीम दबंग दिल्ली ने शनिवार को लीग के चौथे सत्र के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। दिल्ली ने इस सत्र में अपने सिर्फ दो ही खिलाड़ियों काशीलिंग और के. सेल्वामणि को ही बनाए रखा है।

delhi dabang- India TV Hindi
delhi dabang

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग फ्रेंचाइजी टीम दबंग दिल्ली ने शनिवार को लीग के चौथे सत्र के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। दिल्ली ने इस सत्र में अपने सिर्फ दो ही खिलाड़ियों काशीलिंग और के. सेल्वामणि को ही बनाए रखा है और कई नए खिलाड़ियों के साथ टीम ने नए कोच को भी इस सत्र में अपने साथ जोड़ा है।

दिल्ली ने इस सत्र में ईरान के अनुभवी मिराजशेख, भूपेन्द्र सिंह, दीपक नरवाल, प्रशांत राय, डी.सुरेश कुमार, प्रशांत चव्हाण और विकास खंडोला को अपनी टीम में शामिल किया है। साथ ही सागर बांडेकर को टीम का नया कोच नियुक्त किया है।

जर्सी अनावरण के मौके पर मौजूद फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या खेतान ने कहा, "हमें अपनी नई टीम पर पूरा विश्वास है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल हैं। इनके पास अनुभव भी है और जोश भी।"

टीम के नए कोच सागर ने आने वाले सत्र के बारे में कहा कि उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है।

सागर ने कहा, "हमारे खिलाड़ी मानसिक और शरीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ी जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं उससे हमें विश्वास है कि इस सत्र में हम अपने विपक्षियों को मात देंगे। यह टीम खेल है और हमारी टीम एकजुट होकर आने वाले सत्र में खेलेगी।"

दिल्ली आने वाले सत्र में 27 जून को बंग्ला वॉरियर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल