1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: दिल्ली की बंगाल वॉरियर्स पर दबंग जीत

प्रो कबड्डी लीग: दिल्ली की बंगाल वॉरियर्स पर दबंग जीत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2018 11:12 pm IST,  Updated : Oct 21, 2018 11:12 pm IST

नवीन कुमार के 11 और चंद्रन रणजीत के सात अंकों की बदौलत दबंग दिल्ली केसी ने बंगाल वॉरियर्स को 39-30 से हरा दिया।

Dabang Delhi- India TV Hindi
नवीन कुमार के 11 और चंद्रन रणजीत के सात अंकों की बदौलत दबंग दिल्ली केसी ने बंगाल वॉरियर्स को 39-30 से हरा दिया। Image Source : TWITTER: @PROKABADDI

पुणे। नवीन कुमार के 11 और चंद्रन रणजीत के सात अंकों की बदौलत दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 27वें मैच में रविवार को बंगाल वॉरियर्स को 39-30 से हरा दिया। दिल्ली की जोन-ए में चार मैचों में यह दूसरी जीत है और वह 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। वहीं, बंगाल को जोन-बी में चार मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली ने यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले गए मैच के हाफ टाइम तक 16-13 की बढ़त बना रखी थी। दिल्ली ने दूसरे हाफ में अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 39-30 से मैच जीत लिया। 

दिल्ली के लिए नवीन और चंद्रन के अलावा रविन्दर पहल और जोगिन्दर नरवाल ने चार-चार अंक बटोरे। दिल्ली ने रेड से 18, टैकल से 10, ऑलआउट से चार और सात अतिरिक्त अंक हासिल किए। 

बंगाल के लिए जेंग कुन ली ने 10, मनिन्दर सिंह ने छह और महेश गौड़ ने पांच अंक लिए। बंगाल की टीम ने रेड से 25, टैकल से दो और तीन अतिरिक्त अंक अपने नाम किए। मौजूद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल