1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मारोडोना ने फैन्स से स्वस्थ्य और खुश रहने की अपील की

मारोडोना ने फैन्स से स्वस्थ्य और खुश रहने की अपील की

 Reported By: IANS
 Published : Apr 13, 2020 02:32 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 02:32 pm IST

माराडोना ने सोशल मीडिया पर कहा, " मैं हर किसी को ईस्टर की बधाई देना चाहता हूं, खासकर अर्जेंटीनावासी को और गेमनेसिया के फैन्स को। "  

Diego Maradona appeals to fans to be healthy and happy- India TV Hindi
Diego Maradona appeals to fans to be healthy and happy Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने कोरोनावायरस के इस मुश्किल समय में फैन्स के लिए कुछ खास संदेश भेजे हैं। 1986 विश्व कप विजेता अर्जेंटीना के टीम सदस्य माराडोना इस समय अर्जेंटीना के फस्र्ट डिवीजन क्लब गिमनेसिया ला प्लाता के कोच हैं। उन्होंने अपने देशवासियों से स्वस्थ्य और सकारात्मक रहने को कहा है।

माराडोना ने सोशल मीडिया पर कहा, " मैं हर किसी को ईस्टर की बधाई देना चाहता हूं, खासकर अर्जेंटीनावासी को और गेमनेसिया के फैन्स को। "

उन्होंने कहा, " मुझे उम्मीद है कि ये स्थिति जल्द ही खत्म हो जाएगी। घर में रहिए और खुद का ध्यान रखिए। "

कोरोनावायरस के कारण अर्जेंटीना में सभी तरह की फुटबाल गतिविधियां स्थगित हुई पड़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल