1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिमाग के ऑपरेशन के आठ दिन बाद मिली डिएगो माराडोना को अस्पताल से छुट्टी

दिमाग के ऑपरेशन के आठ दिन बाद मिली डिएगो माराडोना को अस्पताल से छुट्टी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 12:18 pm IST

डिएगो माराडोना को दिमाग के आपरेशन के आठ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह घर पर आराम करेंगे। स्थानीय मीडिया की फुटेज में पूर्व विश्व कप विजेता को एम्बुलेंस में क्लीनिक से निकलते दिखाया गया।   

Diego Maradona discharged from hospital eight days after brain operation- India TV Hindi
Diego Maradona discharged from hospital eight days after brain operation Image Source : GETTY IMAGES

आयर्स। महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना को दिमाग के आपरेशन के आठ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह घर पर आराम करेंगे। स्थानीय मीडिया की फुटेज में पूर्व विश्व कप विजेता को एम्बुलेंस में क्लीनिक से निकलते दिखाया गया। 

माराडोना के वकील मटियास मोरला ने कहा कि वह शराब की लत छोड़ने के लिये उपचार लेते रहेंगे। वह अपनी बेटियों के घर के करीब ही रहेंगे। 

ये भी पढ़ें - दोस्ताना मैच में पुर्तगाल, जर्मनी और फिनलैंड ने मारी बाजी

उनके डाक्टर लियोपोल्डो लूक ने कल कहा था कि थोड़ी मात्रा में शराब भी उनके लिये घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें परिवार के साथ समय बिताकर नकारात्मकता से दूर रहना होगा। 

स्नायु तंत्र से जुड़ी परेशानी झेल रहे माराडोना का पिछले सप्ताह आपरेशन हुआ था। उनके डॉक्टर ने कहा कि यह समस्या एक दुर्घटना के कारण आई जो माराडोना को याद नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल