1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अस्टाना ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दिविज और बोमब्रिज

अस्टाना ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दिविज और बोमब्रिज

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2020 10:03 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 10:03 pm IST

दूसरे दौर के मैच में अमेरिका के फ्रांसेस टिफोए ने दूसरी सीड सर्बिया के मियोमिर केसमानोविक को 7-5, 6-3 से हरा दिया। यह मैच एक घंटे 20 मिनट तक चला।

Divij Sharan- India TV Hindi
Divij Sharan Image Source : GETTY IMAGES

नूर सुल्तान (कजाकिस्तान)| भारत के दिविज शरण और उनके ग्रेट ब्रिटेन के जोड़ीदार ल्यूक बोमब्रिज ने उरुग्वे के एरियल बेहार और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार को मात दे अस्टाना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दिविज और ल्यूक ने एक घंटे 30 मिनट तक चले मैच में 7-5, 4-6, 10-6 से यह मैच जीता।

अगले दौर में उनका सामना आस्ट्रेलियाई जोड़ी मैक्स पर्सल और ल्यूक सेविले से होगा।

वहीं दूसरे दौर के मैच में अमेरिका के फ्रांसेस टिफोए ने दूसरी सीड सर्बिया के मियोमिर केसमानोविक को 7-5, 6-3 से हरा दिया। यह मैच एक घंटे 20 मिनट तक चला।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले डे नाइट अभ्यास मैच खेलेगा भारत

अमेरिका के ही टॉमी पॉल ने मोलडोवा के राडु अल्बोट को 6-4, 6-0 से हरा दिया। पॉल को मैच जीतने में एक घंटा 12 मिनट लगे।

बेलारूस के इगोर गेरासिमोव ने चेकगणराज्य के जिरी वेसेले को 4-6, 6-3, 6-4 से मात दी। चौथी सीड आस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन भी अपना मैच जीतने में सफल रहे। उन्होंने स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को को 6-3, 6-3 से हरा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल