1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open : वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

US Open : वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2021 04:45 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 04:45 pm IST

सर्बिया के नोवाक जोकोविच अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी को हराकर यहां चल रहे वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए है

US Open : वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक...- India TV Hindi
US Open : वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Image Source : GETTY

न्यूयॉर्क। विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी को हराकर यहां चल रहे वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने विश्व रैंकिंग में 99वें नंबर पर मौजूद ब्रूक्सबी को दो घंटे 58 मिनट तक चले मुकाबले में 1-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

जोकोविच ने अमेरिकी के खिलाफ हेड टू हेड 11-0 की लीड ले ली है। जोकोविच ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीता है और वह कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्लैम को पूरा करने से महज नौ सेट दूर हैं।

जोकोविच का क्वार्टर फाइनल में सामना छठी सीड इटली के मातेओ बेरेटिनी से होगा। इटली के खिलाड़ी ने जर्मन क्वालीफायर ऑस्कर ओटे को चार सेटों तक चले मुकाबले में पराजित किया है।

चार मैचों में यह तीसरी बार जबकि इस साल 25 ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में आठवीं बार है जब जोकोविच ने ओपनिंग सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की है। ओपन एरा में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं कर सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल