1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISSF Shooting World Cup : 10 मीटर एयर राइफल में एलवेनिल और दिव्यांशु को जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

ISSF Shooting World Cup : 10 मीटर एयर राइफल में एलवेनिल और दिव्यांशु को जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 22, 2021 11:24 am IST,  Updated : Mar 22, 2021 01:58 pm IST

एल्वानिल और दिव्यांश की युगल जोड़ी के दमपर भारत ने अपने घरेलू शूटिंग रेंज में जारी विश्वकप में चौथा गोल्ड मेडल हासिल किया है।

एल्वानिल और दिव्यांश की युगल जोड़ी के दमपर भारत ने अपने घरेलू शूटिंग रेंज में जारी विश्वकप में चौथा ग- India TV Hindi
Elavenil Valarivan & Divyansh Panwar Image Source : TWITTER- @OFFICIALNRAI

नई दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में जारी शूटिंग विश्वकप के चौथे दिन भारत ने गोल्ड मेडल की जीत से शानदार आगाज किया है। भारत के लिए युवा निशानेबाज एलवेनिल वैलेरिवन और दिव्यांश पवार ने मिलकर 10 मीटर एयर राइफल के मिक्स इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। 

एल्वानिल और दिव्यांश की युगल जोड़ी ने हंगरी के डेन्स ईस्टर और इस्तवान पेनी की जोड़ी को फ़ाइनल मुकाबले में 16-10 के बड़े अंतर से हराया। इस तरह भारत ने अपने घरेलू शूटिंग रेंज में जारी विश्वकप में चौथा गोल्ड मेडल हासिल किया है। 

इससे पहले शूटिंग विश्व कप के तीसरे दिन पुरुष और महिला दोनों वर्गो की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में यशस्विनी सिंह देसवाल, मनु भाकर और श्री निवेथा ने स्वर्ण जीता, जिसके बाद पुरुष वर्ग में सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा और शहजर रिजवी ने खिताबी जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़ते हुए खेली 20 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी, देखें वीडियो

इस तरह चार गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन कांस्य पदक मिलाकर भारत के नाम कुल 10 पदक हो गए हैं। जिसके चलते अंकतालिका में वो अभी नंबर वन पर चल रहा है। जबकि दूसरे स्थान पर तीन गोल्ड सहित कुल 5 पदकों के साथ अमेरिका की टीम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल