1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फरवरी की जगह अप्रैल में खेला जाएगा इंग्लिश लीग कप का फाइनल

फरवरी की जगह अप्रैल में खेला जाएगा इंग्लिश लीग कप का फाइनल

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 01:18 pm IST

इंग्लिश फुटबॉल लीग ने सोमवार को कहा कि फाइनल 28 फरवरी की जगह 25 अप्रैल को खेला जाएगा। 

English League Cup, Sports, Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल को फरवरी से अप्रैल में स्थानांतरित किया गया है। वेम्ब्ले स्टेडियम में फाइनल के लिए दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद के साथ यह कदम उठाया गया है। इंग्लिश फुटबॉल लीग ने सोमवार को कहा कि फाइनल 28 फरवरी की जगह 25 अप्रैल को खेला जाएगा। 

लंदन और दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के लिए रविवार से कोरोना वायरस से जुड़ी टीयर चार की नई और कड़ी पाबंदियां लागू की गईं। 

टीयर तीन और चार की पाबंदियों के तहत दर्शकों को खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्टेडियम में आने की स्वीकृति नहीं होती। 

ईएफएल ने बयान में कहा, ‘‘कितने प्रशंसकों को स्वीकृति मिलेगी यह उस समय के सरकार के दिशानिर्देश पर निर्भर करेगा और उम्मीद की जाती है कि फाइनल की तारीख खिसकाने से क्लबों और उनके प्रशंसकों को स्टेडियम में मैच देखने का सर्वश्रेष्ठ मौका मिलेगा।’’ 

क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार और बुधवार को खेले जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल