1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एफसी बार्सिलोना क्लब के स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिजमैन हुए चोटिल

एफसी बार्सिलोना क्लब के स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिजमैन हुए चोटिल

 Edited By: IANS
 Published : Jul 12, 2020 07:23 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 07:23 pm IST

रियल विलाडोलिड के खिलाफ 1-0 की जीत के बाद भी बार्सिलोना की टीम खिताब की दौड़ में बनी हुई है।

FC, Barcelona, club, striker Antoine Griezmann - India TV Hindi
Antoine Griezmann  Image Source : GETTY IMAGES

स्पेनिश लीग ला लीगा क्लब एफसी बार्सिलोना के स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिजमैन चोटिल होने के कारण टीम के अंतिम दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ग्रिजमैन को शनिवार को रियल विलाडोलिड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में थाई में चोट लग गई थी। बार्सिलोना ने इस मैच को 1-0 से जीता था।

बार्सिलोना क्लब ने ट्विटर पर कहा, "आज सुबह किए टेस्ट से पता चला है कि एंटोनी ग्रीजमैन की दाहिने पैर में मांसपेशियों में चोट है। वह टीम चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं और आगे उनकी उपलब्धता उनके चोट की स्थिति पर निर्भर करेगी।"

स्पोटर्स न्यूजपेपर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के स्टार खिलाड़ी अब तीन सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। इस दौरान वह गुरुवार को ओसासुना के खिलाफ होने वाले घरेलू मुकाबले और फिर अगले रविवार को अल्वेस के खिलाफ घर से बाहर होने वाले मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे।

रियल विलाडोलिड के खिलाफ 1-0 की जीत के बाद भी बार्सिलोना की टीम खिताब की दौड़ में बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल