1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोनावायरस के कारण फेडरेशन कप-2020 हुआ स्थगित

कोरोनावायरस के कारण फेडरेशन कप-2020 हुआ स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 23, 2020 10:44 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 10:44 pm IST

फेडरेशन कप-2020 का आयोजन अगले महीने 10 से 13 अप्रैल तक पंजाब के पटियाला में होना था। 

Indian Athlete- India TV Hindi
Indian Athlete Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने कोरोनावायरस महामारी के चलते फेडरेशन कप-2020 को स्थगित करने की सोमवार को घोषणा की। फेडरेशन कप-2020 का आयोजन अगले महीने 10 से 13 अप्रैल तक पंजाब के पटियाला में होना था। एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने एक बयान में कहा, "देश और दुनिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन करना मुश्किल है।"

उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य और सुरक्षा हर किसी के लिए प्राथमिकता है और एक बार चीजें बेहतर हो जाएंगी तो फिर हम इसे शुरू कर सकते हैं। इस समय हम यह नहीं बता सकते हैं कि इंडियन ग्रां प्री और फेडरेशन कप की नई तारीखें क्या होंगी।"

एएफआई ने इससे पहले, कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन ग्रां प्री को भी रद्द कर दिया था। इंडियन ग्रां प्री का आयोजन देश के तीन हिस्सों में होना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल