1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो से अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद: फर्नांडो सांतोस

रोनाल्डो से अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद: फर्नांडो सांतोस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2016 09:12 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 09:13 pm IST

पुर्तगाल फुटबाल टीम के प्रमुख कोच फर्नांडो सांतोस को उम्मीद है कि उनके स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो बुधवार को यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में हंगरी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे और गोल जरूर दागेंगे।

fernando santos and christiano ronaldo- India TV Hindi
fernando santos and christiano ronaldo

पेरिस: पुर्तगाल फुटबाल टीम के प्रमुख कोच फर्नांडो सांतोस को उम्मीद है कि उनके स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो बुधवार को यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में हंगरी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे और गोल जरूर दागेंगे। पुर्तगाल के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा। पुर्तगाल को टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर (अंतिम-16) में जगह बनाने के लिए हंगरी को हराना ही होगा।

समाचार एजेंसी के अनुसार, एक संवाददाता सम्मेलन में हंगरी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सांतोस ने कहा कि रोनाल्डो दबावपूर्ण मुकाबले में निश्चित तौर पर गोल दागते हैं।

ये भी पढ़ें-

सांतोस ने कहा कि रोनाल्डो ने पिछले सत्र में कई मौकों पर एक भी गोल नहीं दागा था, लेकिन बाद मैं वह नियमित रूप से रियल मेड्रिड के लिए गोल दागते रहे।

आस्ट्रिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ मुकाबले में रोनाल्डो द्वारा गोल दागने का अवसर चूक जाने पर पूछे गए सवाल को पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने टाल दिया।

पुर्तगाल के कोच ने कहा कि हंगरी के खिलाफ होने वाले मुकाबले को टीम फाइनल मैच की तरह देख रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल