1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्लाटर के भविष्य पर फैसला करेगा फीफा ट्रायब्यूनल

ब्लाटर के भविष्य पर फैसला करेगा फीफा ट्रायब्यूनल

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2015 04:11 pm IST,  Updated : Oct 08, 2015 04:13 pm IST

ज्यूरिख:विवादों से घिरे फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के भविष्य को लेकर फैसला अब फीफा का नैतिकता ट्रायब्यूनल करेगा । ट्रिब्यूनल यह भी फैसला करेगा कि युएफा अध्यक्ष माइकल प्लातिनी और फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष चुंग

ब्लाटर के भविष्य पर...- India TV Hindi
ब्लाटर के भविष्य पर फैसला करेगा फीफा ट्रायब्यूनल

ज्यूरिख:विवादों से घिरे फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के भविष्य को लेकर फैसला अब फीफा का नैतिकता ट्रायब्यूनल करेगा ।

ट्रिब्यूनल यह भी फैसला करेगा कि युएफा अध्यक्ष माइकल प्लातिनी और फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष चुंग मोंग जून के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिये या नहीं ।

तमाम नाटकीयता के बीच ब्रिटिश मीडिया ने कहा है कि फ़ीफ़ा ट्रायब्यूनल ने ब्लाटर को 90 दिन के लिये अस्थायी तौर पर निलंबित करने का सुझाव दिया है । ब्लाटर के वकीलों ने हालांकि कहा कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं है ।

उनके वकीलों ने संयुक्त बयान में कहा , ब्लाटर को फीफा के ट्रायब्यूनल द्वारा किसी तरह की कार्रवाई किये जाने की कोई सूचना नहीं है ।
उन्होंने कहा , हम उम्मीद करते हैं कि ट्रायब्यूनल पहले अध्यक्ष और उनके वकीलों को भी सुनेगा और गवाहों पर गौर करने के बाद कोई सुझाव देगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल