1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेमार उड़ेंगे 60 करौड़ 6 लाख रुपये के जेट विमान से

नेमार उड़ेंगे 60 करौड़ 6 लाख रुपये के जेट विमान से

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 29, 2016 05:20 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 05:20 pm IST

रियो डी जेनेरियो: फुटबाल के स्टार खिलाड़ी नेमार ने 91 लाख डॉलर यानी 60 करौड़ छह लाख रुपये में 'सेसेना 680' नाम का जेट विमान ख़रीदा है। 'सेसेना 680' एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट

neymar- India TV Hindi
neymar

रियो डी जेनेरियो: फुटबाल के स्टार खिलाड़ी नेमार ने 91 लाख डॉलर यानी 60 करौड़ छह लाख रुपये में 'सेसेना 680' नाम का जेट विमान ख़रीदा है। 'सेसेना 680' एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट विमान है, जिसमें 12 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। वैसे ब्राज़ील के खिलाड़ी के पास पहले से ही एक विमान है।

समाचार पत्र 'ओ ग्लोबो' की वेबसाइट द्वारा प्रकाशित बयान के अनुसार, यह खरीद एक कंपनी 'बिर पार्टिलिपाकोएस' के साथ ऋण पत्र पर हस्ताक्षर के माध्यम से हुआ है।

फरवरी में, ब्राजील के संघीय न्यायाधीश ने कर चोरी मामले में खिलाड़ी के खिलाफ दायर मामलों में संभावित जुर्मानों के भुगतान के क्रम में नेमार के सभी खातों और संपत्ति को अवरुद्ध करने के आदेश दिए थे।

Cessna 680 plane
Cessna 680 plane

ब्राजील के अधिकारियों ने नेमार को सांतोस से बार्सिलोना स्थानांतरण को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2011 और 2013 के दौरान अघोषित आय पर 63.6 अरब रियल्स (1.6 करोड़ डॉलर) का भुगतान करने के लिए कहा है।

नेमार की संपत्ति में 38 लाख डॉलर का हेलीकॉप्टर, एक याच और एक अन्य विमान है, जिनका वह इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन बेच नहीं सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल