1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 2018 फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए कल निकाले जाएंगे ड्रॉ

2018 फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए कल निकाले जाएंगे ड्रॉ

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2017 05:46 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 05:46 pm IST

पिछली बार रियो के माराकाना में फाइनल में लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना टीम को हराने के बाद जर्मनी 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली टीम बनने के प्रयास में है।

Football World Cup 2018 the big group stage draw takes...- India TV Hindi
Football World Cup 2018 the big group stage draw takes place on Friday afternoon

मास्को: अगले साल होने वाले विश्व कप फुटबाल का ड्रा कल यहां रंगारंग समारोह के दौरान निकाला जायेगा। 

पिछली बार रियो के माराकाना में फाइनल में लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना टीम को हराने के बाद जर्मनी 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली टीम बनने के प्रयास में है। 

इस साल की शुरूआत में कांफेडरेशन कप जीतने के बाद जर्मनी विश्व कप की प्रबल दावेदार बन गई है। जर्मनी के अलावा ब्राजील, अर्जेंटीना, फ्रांस, यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल , बेल्जियम , पोलैंड और मेजबान रूस भी दौड़ में है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल