1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व फुटबॉल कोच मार्क विलमोट्स ने ईरान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पूर्व फुटबॉल कोच मार्क विलमोट्स ने ईरान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

 Edited By: IANS
 Published : May 18, 2020 02:27 pm IST,  Updated : May 18, 2020 02:27 pm IST

विलमोट्स की कोचिंग में ईरान ने 2022 विश्व कप क्वालीफायर में हांगकांग और कम्बोडिया को हराया था लेकिन बहरीन और इराक से हार गया था।

Former football coach,Marc Wilmots, filed complaint,  Iran- India TV Hindi
Marc Wilmots Image Source : GETTY

ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच मार्क विलमोट्स ने कहा है कि उन्होंने विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा में ईरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और वे अब फैसले का इंतजार कर रहे हैं। विलमोट्स को पिछले साल मई में ईरान की फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया था। लेकिन छह मैचों में टीम के साथ रहने के बाद उन्होंने दिसंबर की शुरुआत में पद छोड़ दिया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विलमोट्स के हवाले से लिखा, "मैंने ईरान के खिलाफ फीफा में शिकायत दर्ज कराई है। मामला चल रहा है और मैं फैसले का इंतजार कर रहा हूं।"

विलमोट्स की कोचिंग में ईरान ने 2022 विश्व कप क्वालीफायर में हांगकांग और कम्बोडिया को हराया था लेकिन बहरीन और इराक से हार गया था।

ईरान फुटबॉल महासंघ के महासचिव मेहंदी मोहम्मद नबी ने कहा, "विलमोट्स ने फीफा में शिकायत अपने वेतन को लेकर की है लेकिन हम उन्हें उनके गैरजिम्मेदाराना रवैये के लिए पूरा पैसा नहीं देंगे। उन्होंने अपना काम बीच में छोड़ा था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल