1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ़ॉर्मूला वन रेसर डेनियल ने चुनी मैक्लारेन तो कार्लोस फेरारी से भरेंगे रफ्तार

फ़ॉर्मूला वन रेसर डेनियल ने चुनी मैक्लारेन तो कार्लोस फेरारी से भरेंगे रफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : May 14, 2020 05:27 pm IST,  Updated : May 14, 2020 05:27 pm IST

30 वर्षीय रिकियाडरे अब ब्रिटेन के लेंडो नॉसिर के साथ जुड़ेंगे, जोकि 2021 में मैक्लेरेन के साथ तीसरे सीजन की शुरूआत करेंगे।

Daniel Ricciardo- India TV Hindi
Daniel Ricciardo Image Source : GETTY

लंदन| आस्ट्रेलियाई फॉर्मूला वन रेसर डेनियल रिकियाडरे 2021 से रेनॉल्ट फॉर्मूला वन टीम को छोड़कर मैक्लेरेन के लिए रेस करेंगे। मैक्लेरेन ने गुरुवार को एक बयान में कहा, " मैक्लेरेन रेसिंग घोषणा करता है कि उसने डेनियल रिकियाडरे के साथ बहुवार्षिक करार किया है और अब वह 2021 से फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप में रेस करेंगे।"

रेनॉल्ट टीम ने भी रिकियाडरे का साथ छोड़ने की घोषणा की है। टीम ने कहा, "2020 सीजन सही नहीं रही है और रिकियाडरे के साथ 2020 के बाद के सीजन पर चर्चा सफल नहीं रही है।"

30 वर्षीय रिकियाडरे अब ब्रिटेन के लेंडो नॉसिर के साथ जुड़ेंगे, जोकि 2021 में मैक्लेरेन के साथ तीसरे सीजन की शुरूआत करेंगे।

इस बीच, मैक्लेरेन ने घोषणा की है कि कार्लोस सैंज 2020 सीजन के अंत में मैक्लेरेन को छोड़ देंगे। वह दो साल तक टीम के साथ थे।

पिछले सप्ताह ही जर्मनी के सेबास्टियन वीटल ने घोषणा की थी कि वह इस सीजन के अंत तक फरारी का साथ छोड़ देंगे। जबकि स्पेनिश ड्राइवर कार्लोस सेंज फार्मूला वन के अगले सत्र में फेरारी टीम में चार बार के विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेटल की जगह लेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल