1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टेड दे फ्रांस स्टेडियम में फ्रांस ने इंग्लैंड को हराकर जीत हासिल की

स्टेड दे फ्रांस स्टेडियम में फ्रांस ने इंग्लैंड को हराकर जीत हासिल की

 Written By: IANS
 Published : Jun 14, 2017 01:49 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 02:05 pm IST

मैच के पहले हाफ के नौवें मिनट में केन ने गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला। इसके बाद 22वें मिनट में सैमुएल उमीती ने फ्रांस के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

france vs england- India TV Hindi
france vs england

नई दिल्ली:  मंगलवार को स्टेड दे फ्रांस स्टेडियम में एक रोमांचक दोस्ताना मैच का आयोजन किया गया था जिसमें फ्रांस ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया। यह मैच इंग्लैंड की टीम के लिए इस सीजन का अंतिम मैच था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड की टीम के लिए दोनों गोल हैरा केन ने ही किए थे।

मैच के पहले हाफ के नौवें मिनट में केन ने गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला। इसके बाद 22वें मिनट में सैमुएल उमीती ने फ्रांस के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

दिजिबरिल सिदिबे ने 43वें मिनट में दूसरा गोल दागकर फ्रांस को इंग्लैंड पर 2-1 से बढ़त दी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखा गया।

केन ने 48वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागकर इंग्लैंड का स्कोर 2-2 से बराबर किया। इसके बाद दोनों टीमें बढ़त के लिए संघर्ष करती रहीं। हालांकि, फ्रांस को 78वें मिनट में सफलता हाथ लगी। ओस्माने डेम्बेले ने गोल कर फ्रांस को इस मैच में जीत दिलाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल