1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण फ्रेंच फ़ॉर्मूला वन ग्रां प्री हुई रद्द

कोरोना वायरस के कारण फ्रेंच फ़ॉर्मूला वन ग्रां प्री हुई रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Apr 27, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 08:26 pm IST

आयोजकों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Formula One Racing- India TV Hindi
Formula One Racing Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल ले कास्टेलेट में 28 जून को होने वाली फ्रेंच फॉमूर्ला 1 ग्रां प्री रेस को रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

फॉमूर्ला वन की इस साल की यह दसवीं रेस है जिसे कोविड-19 के कारण या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उसे स्थगित करना पड़ा है।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया और मोनाको की रेस को पहले ही रद्द किया जा चुका है जबकि बहरीन, चीन, वियतनाम, नीदरलैंड, स्पेन, अजरबेजान और कनाडा ग्रां प्री रेस को स्थगित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : कोरोना वायरस के चले बिना फैंस के तय समय पर होगी ब्रिटेन ग्रां प्री फ़ॉर्मूला वन रेस

कोरोनावायरस के कारण फ्रांस में पिछले 24 घंटे के दौरान 369 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल