1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑर्लियंस मास्टर्स पुरुष युगल के फ़ाइनल में पहुंची गारागा-पांजला की जोड़ी

ऑर्लियंस मास्टर्स पुरुष युगल के फ़ाइनल में पहुंची गारागा-पांजला की जोड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2021 09:19 am IST,  Updated : Mar 28, 2021 09:19 am IST

कृष्ण प्रसाद गारागा और विष्णु वर्धन गौड़ पांजला ने ऑर्लियन्स मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

Krishna Prasad and Vishnu Vardhan Goud Panjala- India TV Hindi
Krishna Prasad and Vishnu Vardhan Goud Panjala Image Source : TWITTER- @BAI_MEDIA

ऑर्लियन्स (फ्रांस)| भारत के कृष्ण प्रसाद गारागा और विष्णु वर्धन गौड़ पांजला ने ऑर्लियन्स मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया। इन दोनों ने केवल 35 मिनट में इंग्लैंड के कैलम हेमिंग और स्टीवन स्टालवुड को 21-17, 21-17 से हराया।

फाइनल में अब भारतीय जोड़ी का सामना चौथी वरीयता प्राप्त इंग्लिश जोड़ी बेन लेन और सीन वेंडी से होगा, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में इंडोनेशिया के सबार कार्यामन गुटामा और एम रेजा पहलवी इस्फहानी को 47 मिनट में 10-21, 21-16, 21-13 से हराया।

हालांकि, अन्य भारतीयों ने महिला एकल में चौथी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल और आठवीं वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी को अपने-अपने सेमीफाइनल मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े - IPL 2021 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हरभजन सिंह

सायना डेनमार्क की गैर-वरीयता प्राप्त लिन क्रिस्टोफरसेन से 17-21, 17-21 से हार गईं जबकि अश्विनी-सिक्की की जोड़ी थाईलैंड की शीर्ष वरीय जोंगकोल्पन किताथरकुल और राविंडा प्रोंगसजाई से 18-21, 9-21 से हार गई।

ये भी पढ़े - IPL 2021: मुबंई इंडियंस ने 14वें सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल