1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ज्लाटान इब्राहिमोविक की शानदार वापसी, मिलान ने लाजियो को 3-0 से हराया

ज्लाटान इब्राहिमोविक की शानदार वापसी, मिलान ने लाजियो को 3-0 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Jul 05, 2020 04:53 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 04:53 pm IST

कोरोनावायरस के बाद लीग के फिर से शुरू होने के बाद इब्राहिमोविक चोटिल हो गए थे। चोट से उबरने के बाद उन्होंने अपने पहले ही मैच में गोल दाग दिया।

Zlatan Ibrahimovic, Milan, Lazio, sports- India TV Hindi
Zlatan Ibrahimovic Image Source : GETTY

अनुभवी स्ट्राइकर ज्लाटान इब्राहिमोविक ने चोट के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए इटालियन लीग सेरी-ए के मैच में लाजियो के खिलाफ इंटर मिलान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इब्राहिमोविक के गोल की मदद से मिलान ने लाजियो को 3-0 से मात दी। 

कोरोनावायरस के बाद लीग के फिर से शुरू होने के बाद इब्राहिमोविक चोटिल हो गए थे। चोट से उबरने के बाद उन्होंने अपने पहले ही मैच में गोल दाग दिया।

विजेता इंटर मिलान के लिए इस मैच में हकान काल्हानोगलु ने 23वें, इब्राहिमोविक ने 25वें मिनट पर पेनल्टी पर और एंटे रेबिक ने 59वें मिनट में गोल किया।

इस हार ने लाजियो को अंकतालिका में शीर्ष पर कायम जुवेंतस से सात अंक पीछे कर दिया है जबकि उसे आठ मैच और खेलने हैं। वहीं, सीजन की शुरुआत के बाद अब तक अजेय चल रही मिलान छठे नंबर पर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल