1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्वांगचो से जुड़े एल्केसन

क्वांगचो से जुड़े एल्केसन

 Written By: IANS
 Published : Apr 05, 2015 12:24 pm IST,  Updated : Apr 05, 2015 12:25 pm IST

क्वांगचो: चीन के फुटबाल क्लब क्वांगचो एवरग्रेनेड ने अपने ब्राजीली स्ट्राइकर एल्केसन के साथ नए सिरे से करार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने एल्केसन के साथ चार साल का करार किया

- India TV Hindi

क्वांगचो: चीन के फुटबाल क्लब क्वांगचो एवरग्रेनेड ने अपने ब्राजीली स्ट्राइकर एल्केसन के साथ नए सिरे से करार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने एल्केसन के साथ चार साल का करार किया है, जो 28 फरवरी 2019 को खत्म होगा।

25 साल के एल्केसन ने कहा कि वह क्लब के साथ अपने करार का नवीकरण करके बहुत खुश हैं।

एल्केसन ने 2012 में चीनी लीग चैम्पियन क्लब के साथ 2012 में करार किया था। उन्होंने 2013 में 24 गोल किए और चीनी सुपर लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

इसके बाद 2014 में एल्केसन ने सीएसएल में 28 गोल किए और लीग के मोस्ट वैल्यूबल प्लेअर चुने गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल