1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, हरेंद्र सिंह को कोच के पद से हटाया

हॉकी इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, हरेंद्र सिंह को कोच के पद से हटाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2019 06:43 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 06:59 pm IST

हॉकी इंडिया ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए पुरुष टीम के कोच हरेंद्र सिंह को पद से हटा दिया। हरेंद्र सिंह को अब फिर से जूनियर पुरुष टीम की देख-रेख की जिम्मेदारी दे दी गई है

Harendra Singh- India TV Hindi
Harendra Singh Image Source : GETTY IMAGES

हॉकी इंडिया ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए पुरुष टीम के कोच हरेंद्र सिंह को पद से हटा दिया। हरेंद्र सिंह को अब फिर से जूनियर पुरुष टीम की देख-रेख की जिम्मेदारी दे दी गई है और अब वो एक बार फिर से जूनियर पुरुष को कोचेंग देंगे। माना जा रहा है कि भारत में खेले गए हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने ये फैसला लिया है। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद ही इस तरह की खबरें शामने आ रही थीं कि हॉकी इंडिया हरेंद्र सिंह की जगह किसी और कोच को ला सकता है और हरेंद्र सिंह को पद से हटा सकता है।

अब हॉकी इंडिया ने हरेंद्र सिंह को हटाकर बड़ा फैसला ले लिया है। हरेंद्र सिंह को हटाए जाने के बाद ही हॉकी इंडिया ने नये कोट की तलाश शुरू कर दी है और ऐप्लीकेशन मांगे हैं। हॉकी इंडिया ने हरेंद्र को बर्खास्त करने के कारणों के बारे में बयान में कहा, ‘‘साल 2018 भारतीय पुरूष हॉकी टीम के लिए निराशाजनक रहा और परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे और इसलिए हॉकी इंडिया को लगता है कि जूनियर कार्यक्रम पर ध्यान देने से लंबी अवधि में फायदा मिलेगा।’’ जूनियर विश्व कप विजेता टीम के कोच ने राष्ट्रमंडल खेलों में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन वो भी टीम का भाग्य नहीं बदल पाए।

भारत ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में भी खराब प्रदर्शन किया और मौजूदा चैंपियन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसके बाद भुवनेस्वर में विश्व कप में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। बयान में कहा गया है, ‘‘हॉकी इंडिया जल्द ही विज्ञापन देकर भारतीय पुरूष हाकी टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। भारतीय टीम 23 मार्च 2019 से शुरू होने वाले सुल्तान अजलन शाह कप के लिए फरवरी 2019 में अभ्यास शिविर में भाग लेगी।’’

हॉकी इंडिया ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया के हाई परफॉरमेन्स निदेशक डेविड जॉन और वर्तमान में समीक्षा कोच क्रिस सिरीलो अंतरिम तौर पर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।’’ 

आपको बता दें कि भुवनेस्वर में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम का सफर क्वार्टरफाइनल में खत्म हो गया था। क्वार्टरफाइनल में टीम इंडिया को नीदरलैंड्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। नीदरलैंड्स से हारने के साथ ही विश्व कप में भारत का सफर खत्म हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल