1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फर्राटा धाविका हिमा दास कोविड-19 से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

फर्राटा धाविका हिमा दास कोविड-19 से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2021 03:14 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 03:14 pm IST

चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली फर्राटा धाविका हिमा दास ने बुधवार को खुलासा किया कि कोविड-19 के लिये किया गया उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है लेकिन वह अच्छी स्थिति में हैं। 

Hima Das infected with Kovid-19, tweeted information- India TV Hindi
Hima Das infected with Kovid-19, tweeted information Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली फर्राटा धाविका हिमा दास ने बुधवार को खुलासा किया कि कोविड-19 के लिये किया गया उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है लेकिन वह अच्छी स्थिति में हैं।

21 वर्षीय हिमा हाल में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ी थी। 

हिमा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मुझे कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है। पृथकवास पर अभी मेरी स्थिति स्थिर है। मैं इस समय का उपयोग पूरी तरह से फिट होने पहले की तुलना में अधिक मजबूती से वापसी के लिये करना चाहती हूं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘सभी को याद दिलाना चाहती हूं कि सुरक्षित रहें और मॉस्क पहनें।’’ हिमा 200 मीटर में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल