1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सीनियर महिला शिविर के लिये हॉकी इंडिया ने 25 खिलाड़ियों के नाम का किया ऐलान

सीनियर महिला शिविर के लिये हॉकी इंडिया ने 25 खिलाड़ियों के नाम का किया ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2021 03:53 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 03:53 pm IST

अर्जेंटीना दौरे से लौटकर दो सप्ताह के विश्राम के बाद ये खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलुरू केंद्र में एकत्रित होकर अनिवार्य पृथकवास पर रहेंगी। 

Hockey- India TV Hindi
Hockey Image Source : GETTY

नई दिल्ली| हॉकी इंडिया ने तोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिये रविवार को 25 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की। अर्जेंटीना दौरे से लौटकर दो सप्ताह के विश्राम के बाद ये खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलुरू केंद्र में एकत्रित होकर अनिवार्य पृथकवास पर रहेंगी। 

इन 25 खिलाड़ियों में गोलकीपर के रूप में सविता, रजनी इतिमारपु और बिछु देवी खरिबाम जबकि रक्षापंक्ति की खिलाड़ियों दीप ग्रेस एक्का, रीना खोकर, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर और निशा शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : 66 साल बाद टूटा टेस्ट क्रिकेट का यह विश्व रिकॉर्ड, गेंदबाजों ने किया कमाल

मध्य पंक्ति में निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू और नमिता टोप्पो जबकि अग्रिम पंक्ति में रानी, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी, उदिता, रश्मिता मिंज शामिल हैं। राष्ट्रीय कोचिंग शिविर सात अप्रैल तक चलेगा। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका, पुजारा हुए चोटिल 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल