1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी टेस्ट : न्यूजीलैंड के हाथों 0-2 से हारी भारतीय टीम

हॉकी टेस्ट : न्यूजीलैंड के हाथों 0-2 से हारी भारतीय टीम

 Written By: IANS
 Published : Oct 06, 2015 06:01 pm IST,  Updated : Oct 06, 2015 06:03 pm IST

नेल्सन (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड की सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम ने मंगलवार को खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0

हॉकी टेस्ट :...- India TV Hindi
हॉकी टेस्ट : न्यूजीलैंड के हाथों 0-2 से हारी भारतीय टीम

नेल्सन (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड की सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम ने मंगलवार को खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत ने टेस्ट सीरीज से पहले खेले गए दो अभ्यास मैचों में न्यूजीलैंड की ए टीम को हराया था लेकिन उसका फायदा उसे सीनियर टीम के खिलाफ नहीं मिला।

भारत ने ऑकलैंड में दो और तीन अक्टूबर को न्यूजीलैंड-ए टीम को 3-1 और 2-1 से हराया था।

बहरहाल, मेजबान टीम के लिए निक हेग और जारेड पांचिया ने गोल किए लेकिन सरदार सिंह के नेतृत्व में खेल रही भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी मेजबान टीम के गोलपोस्ट में सेंध नहीं लगा सका।

मैच का पहला गोल पांचवें मिनट में हेग ने पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से किया। दूसरा गोल पांचिया ने 27वें मिनट में किया। यह एक बेहतरन फील्ड गोल था।

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुधवार को खेला जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल