1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मध्य प्रदेश सरकार ने हॉकी खिलाड़ी इनाम-उर-रहमान को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड देने का किया ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार ने हॉकी खिलाड़ी इनाम-उर-रहमान को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड देने का किया ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 04:10 pm IST

ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी इनाम-उर-रहमान को मध्यप्रदेश सरकार ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार के लिये चयनित किया है।

Hockey- India TV Hindi
Hockey Image Source : GETTY

भोपाल| ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी इनाम-उर-रहमान को मध्यप्रदेश सरकार ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार के लिये चयनित किया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार शाम को प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को खेलों में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये राज्य-स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।

संचालक खेल पवन कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2019 के लिये भोपाल के ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी इनाम-उर-रहमान का नाम ‘लाइफ टाइम एचीवमेंट’ पुरस्कार के लिये चुना गया है। यह पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया था।

ये भी पढ़ें- चेन्नई सुपरकिंग्स की आईपीएल की तैयारियों पर लगा ग्रहण, टीम के कुछ सदस्य पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव : रिपोर्ट

यह पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है, जिसने प्रदेश के खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिये जीवन पर्यन्त योगदान दिया हो। खेल संचालक ने बताया कि एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार और विश्वामित्र पुरस्कार के लिये भी खिलाड़ियों को चुना गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल