1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कप्तान मनप्रीत जैसे स्टार खिलाड़ी से गुर सीख रहे हैं हॉकी टीम के मिडफील्डर जसकरण

कप्तान मनप्रीत जैसे स्टार खिलाड़ी से गुर सीख रहे हैं हॉकी टीम के मिडफील्डर जसकरण

 Edited By: IANS
 Published : May 22, 2021 01:55 pm IST,  Updated : May 22, 2021 01:55 pm IST

हॉकी ओलंपियन और पूर्व भारतीय कोच राजिंदर सिंह जूनियर के पुत्र जसकरण अभी आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में पुरुष सीनियर कोर ग्रुप के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

Hockey, Hockey India, Sports, Manpreet singh - India TV Hindi
Jaskaran Singh  Image Source : GETTY

बेंगलुरू खेल 11 खेल हॉकी जसकरण कप्तान मनप्रीत सरीखों से गुर सीख रहे हैं हॉकी टीम के मिडफील्डर जसकरण बेंगलुरू, 22 मई (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर जसकरण सिंह ने कहा कि वह कप्तान मनप्रीत सिंह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों से इस खेल के गुर सीख रहे हैं और उन्हें तोक्यो ओलंपिक टीम में जगह बनाने की उम्मीद है। 

हॉकी ओलंपियन और पूर्व भारतीय कोच राजिंदर सिंह जूनियर के पुत्र जसकरण अभी आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में पुरुष सीनियर कोर ग्रुप के साथ अभ्यास कर रहे हैं। मनप्रीत, स्ट्राइकर मनदीप सिंह और जसकरण सभी पंजाब के जालंधर शहर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- कोविड से उबरने के बाद कमजोरी महसूस कर रहे हैं केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

जसकरण ने कहा, ''हमारे घर दो—तीन किमी के दायरे में हैं। ये दोनों मेरी काफी मदद करते हैं। मिडफील्डर और स्ट्राइकर के बीच अच्छी समझ होना महत्वपूर्ण होता है और मुझे लगता है कि हमारे बीच समझ नैसर्गिक तौर पर पैदा हो जाती है क्योंकि हम लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं। '' 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2019 में डेब्यू करने वाले इस मिडफील्डर ने कहा, ''यहां तक कि मनप्रीत और टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी मेरा मार्गदर्शन करते रहे हैं। जब भी मुझे कोई संदेह होता है तो मैं उनसे बात करता हूं।'' 

जसकरण हाल में अपने तीसरे अंतरराष्ट्रीय दौरे पर अर्जेंटीना गये थे। उन्होंने इस दौरे के बारे में कहा, ''मैं बहुत लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहा था इसलिए मैं अपना शत प्रतिशत देने पर ध्यान दे रहा था। 

यह भी पढ़ें- कुमार संगाकारा ने बताया इस भारतीय दिग्गज स्पिनर के कारण वह कई रातों तक सो नहीं सके थे

मुझे पूरे दौरे में प्रशिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। '' उन्होंने कहा, ''वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी मेरा मनोबल बढ़ाया और ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ खेलने के लिये मुझे आत्मविश्वास दिया। उन्होंने पूरे दौरे में मेरी गलतियों में सुधार करने में मदद की। इसलिए निजी तौर पर मुझे इस दौरे में काफी कुछ सीखने को मिला।'' 

ओलंपिक की तैयारियों के बारे में जसकरण ने कहा, ''हम वास्तव में बहुत अच्छी स्थिति में हैं और ओलंपिक के लिये अच्छी तैयारी कर रहे हैं। ''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल