1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हैदराबाद एफसी ने युवा खिलाड़ियों लालवम्पुइया और स्वीडन फर्नांडीस से करार किया

हैदराबाद एफसी ने युवा खिलाड़ियों लालवम्पुइया और स्वीडन फर्नांडीस से करार किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2020 05:26 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 05:33 pm IST

इन दोनों खिलाड़ियों की उम्र 20 साल है और ये दोनों इससे पहले तीन साल तक एफसी गोवा टीम के साथ थे। उन्होंने हैदराबाद एफसी के साथ भी तीन साल का करार किया है जो 2022-23 सत्र के आखिर तक जारी रहेगा।

Hyderabad FC tie up with young players Lalvampuia and Sweden Fernandes- India TV Hindi
Hyderabad FC tie up with young players Lalvampuia and Sweden Fernandes Image Source : GETTY IMAGES

हैदराबाद। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने सोमवार को युवा खिलाड़ियों लालवम्पुइया और स्वीडन फर्नांडीस के साथ लंबी अवधि का करार किया। इन दोनों खिलाड़ियों की उम्र 20 साल है और ये दोनों इससे पहले तीन साल तक एफसी गोवा टीम के साथ थे। 

उन्होंने हैदराबाद एफसी के साथ भी तीन साल का करार किया है जो 2022-23 सत्र के आखिर तक जारी रहेगा। मिजोरम के लालवम्पुइया, ओपी के नाम से पहचाने जाते है। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : KXIP के सीईओ ने कहा, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाड़ियों का शुरुआती मैचों में खेलने पर संदेह

उन्होंने इससे पहले एफसी गोवा के अलावा पुणे एफसी और डीएसके शिवाजियंस का प्रतिनिधित्व किया है। फर्नांडीस हैदराबाद एफसी, एफसी गोवा से जुड़ने से पहले स्पोर्टिंग क्लब डे गोवा और डेम्पो एफसी की युवा टीमों का हिस्सा थे। 

हैदराबाद एफसी के सह-मालिक वरुण त्रिपुरानेनी ने कहा, ‘‘ इस क्लब में हमारे लिए युवाओं को बढ़ावा देना काफी अहम है हम न केवल उनका विकास करना चाहते हैं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के अवसर भी प्रदान करते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल