1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हैदराबाद एफसी ने एरिडेन संताना के साथ किया करार

हैदराबाद एफसी ने एरिडेन संताना के साथ किया करार

 Edited By: IANS
 Published : Sep 17, 2020 09:04 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 09:04 pm IST

इससे पहले वह ओडिशा एफसी की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ओडिशा एफसी के लिए 2019-20 के अपने पहले सीजन में 14 मैचों में नौ गोल और दो असिस्ट किए थे।

Hyderabad FC, Ariadne Santana, sports, football- India TV Hindi
Hyderabad FC Image Source : HYDERABAD FC

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के क्लब हैदराबाद एफसी ने स्पेन के अनुभवी स्ट्राइकर एरिडेन संताना के साथ करार पूरा कर लिया है। 33 साल के संताना का 2020-21 सीजन के अंत तक हैदराबाद एफसी के साथ करार हुआ है। संताना चौथे विदेशी खिलाड़ी है, जिसके साथ हैदराबाद एफसी ने इस सीजन के लिए करार किया है।

इससे पहले वह ओडिशा एफसी की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ओडिशा एफसी के लिए 2019-20 के अपने पहले सीजन में 14 मैचों में नौ गोल और दो असिस्ट किए थे।

यह भी पढ़ें- गिरोना के खिलाफ दोस्ताना मैच में चमके लियोनेल मेसी, दागे इतने गोल

संताना ने कहा, " मैं हैदराबाद एफसी के साथ करार करके बहुत खुश हूं। मैं मेनोलो मारक्वेज को स्पेन से ही जानता हूं और वह निश्चित रूप से टॉप कोचों में से एक हैं।"

हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज ने कहा, " इस सीजन में एरिडेन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। वे स्ट्राइकर हैं। उनके पास एक अच्छा हेडर, एक अच्छा शॉट है। ओडिशा में पिछले सीजन में और हम सभी देख चुके हैं कि वह उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था। अच्छी बात यह है कि वह भारतीय फुटबॉल और आईएसएल को जानते हैं इसलिए उनके लिए परेशानी नहीं होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल